फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन एकड़ अवैध कॉलोनी में सड़कें और सीवरेज नेटवर्क ध्वस्त

विज्ञापन
अवैध निर्माण को तोड़ता पीला पंजा। प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिला नगर योजनाकार टीम ने वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के साथ इंद्री में एक अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की। ये अवैध कॉलोनी गांव मटक माजरी में संत कॉलोनी के पास लगभग तीन एकड़ में काटी जा रही थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 डीपीसी और सीवरेज नेटवर्क के साथ सभी पक्की सड़कों को ध्वस्त किया।




जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण पर लगातार तोड़फोड़ की जा रही है। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण करने वालों की लगातार एफआईआर भी दर्ज करवाई जा रही है। विभाग द्वारा समय-समय पर आमजन को सूचित भी किया जा रहा है कि अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण को बढ़ावा देने वालों के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आम लोगो से अपील करते हुए कहा कि डीलरों के जाल में न फंसें और शहर में बनी वैध कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीद कर घर बनाएं। उन्होंने डीलरों से अपील की है कि वे टाउन एंड कंटरी प्लानिंग हरियाणा से लाइसेंस लेकर कॉलोनी विकसित करें ताकि आम जनता को उसका फायदा मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें