फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगा पीजी-एमबीबीएस कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला नागरिक अस्पताल अब केवल उपचार का केंद्र नहीं रहेगा बल्कि जल्द मेडिकल शिक्षा का महत्वपूर्ण संस्थान बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। अस्पताल में पीजी-एमबीबीएस कोर्स शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने औपचारिक रूप से आवेदन कर दिया है और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं।

इससे एक ओर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, वहीं दूसरी ओर जिले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। पिछले माह स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा किए गए नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के बाद यह शुरुआत की गई है। अधिकारियों के अनुसार, मान्यता प्राप्त करने के लिए जरूरी सभी मानकों को पूरा करने की प्रक्रिया जारी है। दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं और अस्पताल की मौजूदा सुविधाओं को भी उन्नत किया जा रहा है ताकि मेडिकल काउंसिल के निर्धारित मानकों पर खरा उतरा जा सके।
विज्ञापन


लाइब्रेरी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान

पीजी कोर्स के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अस्पताल के पहले तल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल को लाइब्रेरी में तब्दील करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जल्द यहां मेडिकल छात्रों के लिए आवश्यक पुस्तकों व डिजिटल संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में जिन सुविधाओं की कमी है, उन्हें पूरा करने के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ तालमेल किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज में हैं 64 सीटें

जिले में पहले से मौजूद कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी की 64 सीटें हैं, जबकि एमबीबीएस की 120 सीटों पर पढ़ाई चल रही है। अब नागरिक अस्पताल में भी पीजी कोर्स शुरू होने से मेडिकल शिक्षा का दायरा और बढ़ेगा। अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के बीच समन्वय स्थापित कर संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


-





स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देशों के बाद कोर्स के लिए आवेदन किया गया है। अस्पताल में लाइब्रेरी का काम किया जा रहा है। अनुमति मिलते ही कोर्स शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें