फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को घसीटते हुए हाईवे तक ले गई कार

Sat, 26 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे रोड पर तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरा और कार बाइक को घसीटते हुए हाईवे तक ले गई। बाद में चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घटना को लेकर सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम सवा पांच बजे घरौंडा निवासी प्रिंस बाइक पर सवार होकर रेलवे रोड से हाईवे की तरफ जा रहा था तो उसके पीछे आ रही सेंट्रो कार ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला वाली गली के सामने टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा, लेकिन बाइक कार के आगे बंपर में फंस गई। जिससे कार चालक बुरी तरह से घबरा गया और लगभग 150 मीटर दूर हाइवे तक तेज गति से घसीटता हुआ चला गया। सड़क पर बाइक के घसीटने से लगातार चिंगारियां उठ रही थी। अपनी बाइक को कार में फंसा देख बाइक सवार उठकर कार के पीछे दौड़ पड़ा।

इसके साथ ही काफी संख्या में युवक कार के पीछे पहुंच गए। भारी संख्या में लोगों को अपने पीछे आता देख कार चालक सर्विस लेन पर अपनी कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि बाइक सवार को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। बाइक चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें