फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 26 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
फैक्ट्री में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर तीन स्थित एक डिस्पोजल सामान बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से फैक्ट्री में रखा लगभग 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना फैक्ट्री मालिक ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


फैक्ट्री से निकलने वाली आग की लपटों और काले धुंए को देखकर लोग भयभीत हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी मोहनलाल भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि आग दूसरी किसी फैक्ट्री में नहीं लगी। रोहित ग्रोवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सेक्टर तीन स्थित डिस्पोजल का सामान बनाने की फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे फैक्ट्री में आग लगने से लगभग 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सुबह फैक्ट्री से धुआं निकलता देख लोग सहम गए और आसपास लगती फैक्ट्रियों का सामान इधर उधर शिफ्ट करने लगे।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फैक्ट्री के मालिक रोहित ग्रोवर को दी। रोहित ग्रोवर ने पुलिस ओर फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की सात गाडिय़ों ने लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की आग किसी अन्य फैक्ट्री में नही लग पाई, नहीं तो करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें