फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कूद में रितिका, दौड़ में रितु मान प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेहरू युवा केंद्र की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। नेहरू युवा केंद्र करनाल की ओर से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लंबी कूद में रितिका प्रथम व रितु द्वितीय रही। 400 मीटर दौड़ में रितु मान ने पहला व रितिका मान ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबॉल सहित विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सोनू सरपंच मानपुरा व फौजी राजरूप मान ने किया। एमडी स्कूल कमेटी एवं नेहरू युवा क्लब की ओर से मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। सरपंच सोनू ने बताया कि बच्चों को स्वस्थ रखने व नशे से दूर रहने के लिए खेलों के लिए प्रेरित करना चाहिए। नेहरू युवा केंद्र की जिला अधिकारी रेणु रानी ने बताया कि सरकार की ओर से भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिताएं कर खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। कोच सुरेंद्र व नेहरू युवा केंद्र की ओर से ऋषभ, विशाल, राहुल, रोहित व राहुल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिताओं के परिणाम

- खो खो में सी समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

- वॉलीबॉल में बी समूह ने पहला स्थान पाया।

- लड़कों की लंबी कूद में जसमीत प्रथम व हरमन द्वितीय रहे।

- लड़कों की 400 मीटर दौड़ में अनुज ने पहला व हरमन मान ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें