फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गर्मी से डिहाइड्रेशन का खतरा, बढ़े उल्टी, दस्त के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- शरीर में पानी की कमी से चक्कर आना, घबराहट व थकावट जैसी हो सकती है समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गर्मी बढ़ने के साथ ही शरीर में पानी की कमी हो सकती है। जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। सिविल अस्पताल की आयुर्वेदिक ओपीडी में रोजाना 15 से 18 मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें उल्टी, दस्त, बुखार, अत्यधिक थकान की समस्या हो रही है।
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी है। इसलिए शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी पीना आवश्यक है लेकिन बहुत लोग पानी पीने में कोताही बरतते हैं जिसके चलते कई बार शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे गर्मी में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। डिहाइड्रेशन गर्मियों की आम समस्या है। जिसके चलते उल्टी, दस्त, बुखार और डायरिया भी हो सकता है। डिहाइड्रेशन होने से पहले ही हमारा शरीर पानी की कमी का संकेत देने लगता है। ऐसे में इन संकेतों को भांप कर भरपूर पानी पीने से डिहाइड्रेशन का शिकार होने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

शरीर में पानी की कमी के लक्षण
आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट रमनदीप कौर ने बताया कि शरीर में पानी की कमी होने पर त्वचा में रूखापन आने लगता है। जिसके कारण त्वचा पर रैशेज, खुजली और होठों पर मृत त्वचा सेल्स में इजाफा होने लगता है। भरपूर पानी पीने से जहां यूरिन का रंग हल्के पीले रंग का रहता है, वहीं शरीर में पानी की कमी होने पर यूरिन का रंग गहरे पीले रंग का होने लगता है। पानी कम पीने के चलते गला जल्दी-जल्दी सूखने लगता है। जिससे न सिर्फ सांस लेने में परेशानी होती है बल्कि मुंह से बदबू आने लगती है। डिहाइड्रेशन के शिकार लोगों को आम लोगों की तुलना में भूख और प्यास काफी ज्यादा लगने लगती है। कम रक्तचाप, थकान, सिर में दर्द, घबराहट और ज्यादा नींद आना भी शरीर में पानी की कमी की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन

डाइट में सब्जी, फल जरूर करें शामिल
लोग बोतलबंद जूस पीना पसंद करते हैं, जबकि इन्हें नहीं पीना चाहिए। इनमें कार्ब्स व अन्य हानिकारक कैमिकल्स होते हैं। ये जल्द ऊर्जा तो देते हैं लेकिन बाद में गलत प्रभाव डालते हैं। बर्फ से बने ठंडे पेय पदार्थ को भी खाना या पीना नहीं चाहिए। ये पाचन तंत्र को धीमा कर देते हैं। जबकि गर्मी में मीके, रसीले, खट्टे फल व सब्जियों को उपयोगी माना जाता है। इनमें खरबूजा, तरबूज, चेरी, आम और अंगूर लाभकारी हैं। ये शरीर को ठंडा रखने का काम करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें