करनाल। ताइक्वांडो कप चैंपियनशिप गेम्स-2025 दून वैली सिग्नेचर स्कूल, करनाल में आयोजित किया गया। पानीपत की राइजिंग स्टार टीम ओवरऑल विजेता रही। कुरुक्षेत्र की टीम चैलेंजर्स दूसरे और पंचकूला की टीम पैशन तीसरे स्थान पर रही।
आयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनीष कुमार राय ने बताया कि प्रतियोगिता में कई आयु वर्ग और बेल्ट डिवीज़न शामिल रहे। प्रतिभागियों ने ब्रेकिंग, स्पीड किकिंग और क्योर्गी (स्पैरिंग) इवेंट्स में प्रतिभा दिखाई। उद्घाटन समारोह में स्कूल निदेशक एडवोकेट मोहित अग्रवाल ने छात्रों के समग्र विकास के लिए खेलों के महत्व पर जोर दिया। राज्यभर के विभिन्न स्कूलों से आए 300 प्रतिभाशाली युवाओं ने चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।