फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 करोड़ की हेराफेरी के आरोपी से राइस मिलर्स की कुंडली खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
600 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के आरोपी रामदेव इंटरनेशनल राइस मिल के मालिक नरेश कुमार से आर्थिक अपराध शाखा पुलिस की पूछताछ जारी है। मंगलवार को नौ उन आढ़तियों के बयान दर्ज किए गए, जिनकी रकम आरोपी पर बकाया है। इसके साथ ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में आरोपियों की पुलिस कुंडली खंगाल रही है। बड़ी संख्या में आढ़ती अपनी बकाया रकम को लेकर दावेदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

2016 से फरार चल रहे रामदेव इंटरनेशनल राइस मिल का मालिक नरेश कुमार यहां सरेंडर करने के बाद सात दिन के पुलिस रिमांड पर है, जो 16 अक्टूबर को पूरी हो रही है। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने मंगलवार को नौ उन राइस मिलर्स व आढ़तियों के बयान दर्ज किए, जिनकी बकायेदारी आरोपी पर है। मामला चार साल पुराना होने के कारण रिकार्ड को लेकर पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि बात सिर्फ करनाल अनाज मंडी के आढ़तियों या अन्य व्यापारियों की देनदारी की नहीं बल्कि हरियाणा राज्य के साथ कई अन्य राज्यों के भी कई लोगों की बकायेदारी आरोपी पर होने की बात सामने आ रही है। यही कारण है कि पुलिस उसकी कुंडली खंगालने में जुटी है। इसके साथ ही यह उम्मीद जाहिर की जा रही है कि रिमांड अवधि पूरे होने पर 16 अक्टूबर को पुलिस इस मामले को लेकर खुलासा कर सकती है, लेकिन सबसे अहम बात तो यह है कि जिन लोगों के करोड़ों रुपये आरोपी पर बकाया हैं, क्या वह वापस मिल पाएंगे। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस आरोपी से कितनी रकम की रिकवरी कर पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें