संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक की बैठक वीरवार को हुड्डा ऑफिस सेक्टर-12 में हुई। इसमेंं रिटायर्ड कर्मचारियों ने 17 सितंबर को जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन की रणनीति बनाई। इस मौके पर राज्य उप महासचिव कृष्ण शर्मा ने कहा कि यह निर्णय 29 अगस्त की राज्य कार्यकारिणी की रोहतक में हुई बैठक में लिया गया था। इसके अनुसार पूरे देश के सभी सरकारी विभागों, बोर्ड, निगम, काॅर्पोरेशन, मान्यता प्राप्त संस्थाओं के रिटायर्ड कर्मचारी पेंशन वित्त विधेयक के विरोध में धरना देंगे।
जिला सचिव एवं खंड प्रभारी ओमप्रकाश सिंहमार, साहब सिंह और रोशन लाल गुप्ता ने कहा कि बैठक में संगठन मजबूती के लिए सदस्यता बढ़ाने, साथियों के अधूरे काम लिखित में लाने, तानाशाही के विरुद्ध आवाज उठाने, सामाजिक कार्यों में भाग लेने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
खंड प्रधान लाभ सिंह आर्य ने बताया कि जल्द ही खंड कमेटी बनाकर सभी रिटायर्ड साथियों से संपर्क किया जाएगा। आगामी मासिक बैठक में खंड के सभी सदस्यों को बुलाकर खंड कमेटी के खाली पदों को भरा जाएगा।
इस अवसर पर उपप्रधान अशोक कुमार ठाकुर, राज सिंह पाल, सह सचिव गिरधारी लाल, प्रेस सचिव कृष्ण सैनी तथा शमशेर सिंह नरवाल आदि मौजूद रहे।
119...बैठक में मौजूद रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य। संगठन