फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से 1.60 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-8 अर्बन एस्टेट निवासी एवं पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर लियोनेल जोनाथन बोरिसन साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने फेसबुक पर पीएनबी रिटायर्स स्टाफ क्रेडिट कार्ड का एक विज्ञापन देखा और कार्ड के लिए आवेदन कर दिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर कुछ नंबरों से फोन कॉल और मैसेज आने लगे। जिनमें कॉलर खुद को बैंक का एजीएम मिश्रा बताकर जानकारी मांगते रहे।
विज्ञापन

लियोनेल ने अपनी जानकारी साझा कर दी। हालांकि, उन्होंने कोई ओटीपी शेयर नहीं किया, फिर भी उनके क्रेडिट कार्ड से 1.60 लाख रुपये कट गए। उन्हें जैसे ही ट्रांजेक्शन अलर्ट मिले, उन्होंने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित ने बताया कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक या एप पर क्लिक नहीं कर रहे थे और न ही किसी को ओटीपी साझा किया। मामला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें