फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खियों से परेशान रसूलपुर वासी आप के साथ सड़कों पर उतरे

Thu, 16 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
मक्खियों ने ग्रामीणों का जीना मुहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल के गांव रसूलपुर में मक्खियों ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। गांव वासियों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने पर भी शासन तथा प्रशासन का कोई अधिकारी ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहा है। हालात यह हैं कि लोग गांव छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। गांव वासियों के आह्वान पर रसूलपुर पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व अन्य नेताओं ने गांव का दौरा करके लोगों से बातचीत की। साथ ही सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीण भी उनके साथ रहे। आप पार्टी ने चेताया है कि अगर शुक्रवार तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सीएम आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


गांव वासी रामफल सिंह, कली राम, तेजभान, रवि कुमार आदि ने बताया कि यहां बने पोल्ट्री फार्मों की गंदगी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वह इस मामले को लेकर कई बार जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव वासियों ने बताया कि मक्खियों के कारण दुधारू पशुओं ने दूध तक देना बंद कर दिया है। उन्हें खाना तक खाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नवीन जयहिंद ने कहा कि शुक्रवार तक अगर हरियाणा सरकार व करनाल जिला प्रशासन ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व रसूलपुर के ग्रामीण करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेरा करेंगे। सरपंच रामेश्वर दास ने बताया कि चारों तरफ मुर्गी फार्मों की भरमार होने से मक्खियां बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं, जिससे गांव में महामारी फैलने का पूरा अंदेशा है। गांव में कोई घर ऐसा नहीं जहां कोई भी सदस्य बीमारी से ग्रस्त न हो। मक्खियों के संक्रमण के कारण सभी छोटे बच्चे और बुजुर्ग उल्टी और दस्त के शिकार हैं। यह समस्या आसपास के गांव में भी है।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. बलजीत सिंह, लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनूप सिंह संधु, जिलाध्यक्ष जयपाल पूनिया, जगदीप राणा, नीरज कुमार, रमेश प्रधान, विनोद कुमार, संजीव मेहता,   सुरेश कक्कड़, हरमीत संधु, परमिन्द्र सिंह, धर्मवीर सिंह, राजबीर शर्मा, जे.पी. शेखपुरा,  राज चौहान, ज्योति चौहान, जिले सिंह, रामपाल मान, पानीपत के जिलाध्यक्ष जेपी गर्ग, कुरुक्षेत्र के लोकसभा अध्यक्ष विशाल खूबड़, पंचकुला के लोकसभा अध्यक्ष अजय गौतम, नरेश कुमार लाड़वा आदि मौजूद रहे।  

भाजपा कर रही स्वास्थ्य से खिलवाड़ : जयहिंद
करनाल। नवीन जयहिंद ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार शौचालय के प्रचार में मक्खियों के प्रकोप से महामारी फैलना बताकर खुले में शौच न जाने का संदेश देती है और दूसरी तरफ बीजेपी लोगों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील नहीं है। नवीन जयहिंद ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम प्रशासन को दो दिन का समय देते हैं अन्यथा आम आदमी पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर सीएम हाउस तक गांव से पैदल मार्च करेगी तथा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें