फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए ड्रा के साथ होने लगीं पंचायत चुनाव की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद और पंचायतों में आरक्षण के साथ-साथ चुनाव की सरगर्मी बढ़ गईं हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं कि या गया है कि चुनाव कब होंगे। अधिकारियों का कहना है कि साढ़े चार साल पहले फरवरी में शपथ हुई है, इसलिए अगले साल फरवरी या फिर छह महीने पहले भी चुनाव हो सकते हैं। इस चुनाव के लिए गांवों में संभावित प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं दूसरी ओर शासन ने उपायुक्त से जुलाई के पहले सप्ताह में आठ ब्लाकों की 382 ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जिला परिषद पार्षद पद के आरक्षण का प्रस्ताव मांग लिया है।
विज्ञापन

एडीसी अशोक बंसल की मौजूदगी में जिला पंचायत के विकास सदन में ड्रा के माध्यम से जिला परिषद के सभी 25 वार्डों का आरक्षण का प्रस्ताव तैयार हो गया। एसडीएम के स्तर पर असंध, निसिंग और कुंजपुरा ब्लाक की पंचायतों में भी ड्रा हुए। मंगलवार को करनाल, नीलोखेड़ी, मुनक, इंद्री और घरौंडा ब्लॉक में ड्रा के माध्यम से पंचायतों में आरक्षण हो जाएगा।
ड्रा के आधार पर वार्ड नंबर 3 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। इसी तरह 9 और 10 वार्ड अनुसूचित जाति की महिला। वार्ड नंबर 7, 11, 21 और 23 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड 8, 12, 13, 15, 17, 19, 20 महिलओं के लिए आरक्षित हुए । शेष वार्ड 1, 2, 4, 5, 6, 14, 16, 18, 22, 24, 25 अनारक्षित (सामान्य ) हैं। इस मौके पर डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, मार्केट कमेटी कुंजपुरा के चेयरमैन ईलम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

असंध
एसडीएम अनुराग ढालिया की मौजूदगी में सोमवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच पद के लिए आरक्षित और अनारक्षित पद को ड्रा निकाले गए। इस मौके पर बीडीपीओ कंचनलता भी मौजूद रहीं।
यहां की ठरी, चौगामा और जलमाना ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित की गईं।
बंदराला, चोचड़ा, डेरा फुला सिंह, खेड़ी सर्फअली, थल और दनौली अनुसूचित जाति। महिलाओं के लिए उपलानी, पधाना, जयसिंहपुरा, बिलौना, सालवन, चोरकारसा, पोपड़ा, कौलखेड़ा, खांडा खेड़ी, डेरा गुजराखिया, डेरा पिण्डोरिया व मर्दानहेड़ी आरक्षित हैं। अनारक्षित (सामान्य) में अच्छनपुर, अरडाना, बस्सी, चकमुरिदका, गंगाटेहड़ी, जभाला, झिमरी खेड़ा, कुबुलपुरखेड़ा, मूंड, पंगाला, राहड़ा, रत्तक, उपलाना, बाहरी, डेरागामा, दुपडी, कौलखेड़ा, खिजराबाद, ललैण, न्यूझिंडा, फफड़ाना, रंगरूटी खेड़ा, रिसालवा, रूगसाना शामिल है। इसी तरह इन पंचायतों के पंच पद के लिए भी वार्ड वाइज पद आरक्षित किए गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें