करनाल। सोमवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने पीडब्लयूडी विश्राम गृह में प्रजापति समाज के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और 13 जुलाई को भिवानी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।
करनाल में एसडीओ धर्मवीर आर्य ने समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी मंत्री को दी। एसडीओ धर्मवीर आर्य ने कहा कि गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह मनाने का फैसला कर सरकार प्रजापति समाज का सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतवीर वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद