फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: असंध में उपमंडल स्तर पर मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
- सफल आयोजन के लिए एसडीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। गणतंत्र दिवस समारोह के उपमंडल स्तर पर आयोजन के लिए सोमवार को एसडीएम असंध राहुल ने सभी उपमंडल अधिकारियों की बैठक ली। एसडीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाए और सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां आरंभ करें।
गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को उपमंडल स्तर पर असंध में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उन अधिकारी, कर्मचारी, मेधावी छात्रों व खिलाड़ियों तथा एनजीओ और समाज सेवकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल ऐसे अधिकारियों, कर्मचारियों के नाम सम्मानित होने के लिए भेजे जाएं जिन्होंने वास्तव में अपने विभाग के माध्यम से जनता के लिए बेहतरीन कार्य किया हो। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी अपनी सिफारिश सहित इन नामों की सूची 20 दिसंबर तक एसडीएम कार्यालय भेजना सुनिश्चित करें।
एसडीएम राहुल ने डीएसपी असंध को निर्देश दिए कि पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के समुचित प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा कि रिहर्सल और समारोह के दिन बिजली व्यवस्था बाधित न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए और जनरेटर की व्यवस्था करवाएं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि शहर की सड़कों और समारोह स्थल की सफाई व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि समारोह स्थल पर शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा पीने का पानी भी कम न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। मंच प्रबंधन का कार्य नायब तहसीलदार और नगरपालिका मिलकर करेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रिहर्सल व मुख्य समारोह वाले दिन समारोह स्थल पर एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम तैनात करना सुनिश्चित करें। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि समारोह में बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अच्छी टीमों का चयन किया जाए और सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह की गरिमा के अनुरूप हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें