संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने मंगलवार को नई पुलिस लाइन में जिले से संबंधित मामलों में सुनवाई की।
इस दौरान एक केस में रेनू भाटिया ने साइप्रस देश में बैठे आरोपी को वीडियो कॉल कर फटकार लगाई और कहा कि 10 दिन के अंदर भारत वापस आए नहीं तो एक महीने में हम तुम्हें लेकर आएंगे। इसके साथ ही पुलिस से कहा कि आरोपी युवक को डिपोर्ट कराने के लिए भी कार्रवाई शुरू करें, साथ ही उस युवक के माता-पिता को हिरासत में लेने व मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
एक महिला ने आरोप लगाया है कि हिमांशु नाम के युवक ने उसके साथ झूठ बोलकर शादी की थी कि वह विदेश में पीआर है। वह उसे भी विदेश ले जाएगा लेकिन अब शादी के बाद वह भारत नहीं आ रहा है और न ही उसके साथ बातचीत करता है। उसे शक है कि उसने विदेश में दूसरी शादी की हुई है। इस मामले में रेनू भाटिया ने युवती को आश्वासन दिया कि उसे न्याय मिलेगा।
वहीं युवक के माता-पिता को भी फटकार लगाई कि लड़के को जल्द भारत बुलाएं। इस दौरान रेनू भाटिया ने आठ मामले की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि अभी तक आयोग ने 900 मामलों का निपटारा किया है।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur