फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूलों के निरीक्षण के साथ ही अपलोड करनी होगी रिपोर्ट

Wed, 18 Mar 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले के सरकारी स्कूलों की निगरानी अब पहले से अधिक पारदर्शी और जवाबदेह हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने निरीक्षण प्रणाली में बदलाव करते हुए नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अधिकारियों को स्कूल निरीक्षण के दौरान ही अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कई बार स्कूलों का निरीक्षण तो कर लिया जाता था, लेकिन रिपोर्ट समय पर अपलोड नहीं होने से खामियों को दूर करने में देरी होती थी। अब मौके पर ही रिपोर्ट अपलोड होने से स्कूलों की वास्तविक स्थिति तुरंत सामने आ सकेगी। इस व्यवस्था में निरीक्षण करने वाले अधिकारी मोबाइल या टैबलेट के माध्यम से स्कूल की स्थिति दर्ज करेंगे। निरीक्षण के दौरान ली गई तस्वीरें, आवश्यक टिप्पणियां और सुधार से जुड़े बिंदु तुरंत पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, जिससे विभाग को रियल-टाइम डाटा मिल सकेगा।
विज्ञापन




नई व्यवस्था के तहत बीईओ, डीईईओ और डीईओ स्तर के अधिकारियों को नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को बिना देरी पोर्टल पर दर्ज करें, ताकि उन पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन




वर्जन
नई प्रणाली से निरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और स्कूलों में मौजूद कमियों को समय रहते दूर करना संभव हो सकेगा। -सुमित मान, डीएमएस व नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें