फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना हटाकर नया एसी लगाइए, मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। ग्रामीण और शहरी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को एयर कंडीशनर (एसी) लगवाने के लिए सरकार अनुदान दे रही है। चाहे नया लें या पुराना हटाकर नया लें, अनुदान दोनों स्थितियों में मिलेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा के बिजली वितरण निगमों ने प्रदेश में ऊर्जा बचत को प्रोत्साहन देते हुए घरेलू ऊर्जा खपत और अधिभार को कम करने के लिए सुपर एनर्जी एफिसिएंट सप्लिट इनवर्टर एयर कंडीशनर (एसी) लगाने की योजना शुरू की है। इसके तहत उपभोक्ता 1.5 टन का ऊर्जा बचत वाला नया एसी लगवाकर या पुराने एसी को बदलकर अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं। यह योजना 24 अगस्त 2021 तक लागू रहेगी और उपभोक्ता घर बैठे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नया एसी लगवाने पर 4000 व पुराने एसी के बदले नया एसी लगवाने पर 8000 रुपये अनुदान दिया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में नया एसी लगवाने पर 2000 व पुराने एसी के बदले नया एसी लगवाने पर 4000 रुपये अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना से संबंधित किसी भी ऑनलाइन त्रुटि या अन्य समस्या के लिए उपभोक्ता टोल टोल फ्री नंबर 1912 या ई-मेल पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें