फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाषण प्रतियोगिता में रेणु ने हासिल किया पहला स्थान

Sat, 09 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
प्रतिभागियों के साथ प्राचार्या व स्टाफ। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय की रेणु ने पहला स्थान हासिल किया।
बीकॉम प्रथम की दृष्टी ने दूसरा व बीकॉम तृतीया की नैना ने तृतीया स्थान पाया। भूमिका व धीरज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि प्राचार्या डॉ. करुणा ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका डॉ. सीमा गुप्ता व डॉ. विजय चावला ने निभाई।
विज्ञापन

प्राचार्या ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेकर व्यक्तित्व विकास करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने युवा और नशा, सोशल मीडिया, मानसिक स्वास्थ्य, समय का सदुपयोग विषयों पर अपने शब्दों व भावनाओं के साथ विचार प्रकट किए। इस दौरान विद्यार्थियों में शब्द व उच्चारण कुशलता देखने को मिली।
विज्ञापन

प्राचार्या व वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने से विद्यार्थियों में मनोबल, वाक कौशल व नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में जरूर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता का संचालन हिना धीमान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें