फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रधानमंत्री 15 को करेंगे दो सरपंचों का सम्मान

Sat, 09 Aug 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
भरत कुमार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने पर खंड व्यासपुर के दो गांवों के सरपंचों को स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। उन्हें नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए भारत सरकार के विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
ग्रामीण विकास विभाग हरियाणा की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जिले के दो सरपंचों को नामित किया गया है। 13 अगस्त को दोनों सरपंच दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पहुंचेंगे। खंड के गांव टेहा ब्राह्मण के सरपंच मुकेश कुमार व मानकपुर सरपंच भरत सिंह ने बताया कि यह सम्मान पूरे गांव की मेहनत और सहयोग का परिणाम है।
विज्ञापन

उनकी प्राथमिकता ग्रामीणों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है। सरपंच मुकेश कुमार ने बताया कि अपने कार्यकाल में गांव में विकास की नई मिसाल कायम करते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को लगभग 100 प्रतिशत लागू कर ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया। हर घर जल योजना के तहत गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत परिवारों को लाभ दिलवाया गया, जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। किसान क्रेडिट योजना से कई किसानों को लाभ हुआ। इसके अलावा कूड़ा संग्रहण योजना से गांव के प्रत्येक घर को स्वच्छता से जोड़ा गया। गांव की सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित किया गया, जिसकी निगरानी ग्राम सचिवालय से की जाती है।
बारात घर का निर्माण, बीसी चौपाल का निर्माण व सरस्वती नदी पर दो गांवों को जोड़ने वाले पुल का निर्माण करवाया गया। गांव मानकपुर के सरपंच भरत सिंह ने बताया कि गांव में पानी निकासी का समुचित प्रबंधन करवाया गया, तालाब की सफाई करवाई गई, स्वच्छता अभियान को लेकर योजना बना कर कार्य किया गया।
विज्ञापन

गांव में श्मशान भूमि का जीर्णोद्धार करवाया गया, आंगनबाड़ी का निर्माण, राजकीय प्राथमिक स्कूल का सौंदर्यीकरण किया गया ,खेतों को जाने वाले रास्तों काे पक्का किया गया। गलियों व नालियों का निर्माण करवाया गया। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ठाठ सिंह ने कहा कि जिले से दो सरपंचों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित होना बड़े गर्व की बात है।

भरत कुमार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें