फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बुनियाद केंद्रों का पिछले सत्र का किराया भत्ता जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रिंसिपल के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाते में डाली जाएगी राशि
विज्ञापन


- जिले के पांच स्कूलों में चल रहे बुनियाद केंद्रों के लिए जारी हुए 10 लाख रुपये



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। मिशन बुनियाद केंद्र पर पढ़ रहे विद्यार्थियों का रुका किराया भत्ता जल्द उनके बैंक खाते में आ जाएगा। विद्यार्थियों को भत्ता देने के लिए निदेशालय की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। जिले के पांच बुनियाद केंद्रों पर पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए 10 लाख रुपये की राशि जारी हुई है।

इस बार बजट स्कूल प्रधानाचार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाता में डाला जाएगा। जबकि पहले यह सीधे उनके बैंक खाते में डाला जाता था। प्रदेश में करीब 103 बुनियाद केंद्र में छह हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। सभी जिलों के लिए राशि जारी की गई है। बुनियाद केंद्र में पढ़ने के लिए कई विद्यार्थी दूर के क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से चार रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया भत्ता मिलता है। यह भत्ता कई माह से रुका था। इससे विद्यार्थियों को केंद्र तक पढ़ाई के लिए पहुंचने में दिक्कत आ रही थी। अब विद्यार्थियों को पिछले सत्र का किराया भत्ता मिलेगा। ये विद्यार्थी अब नौवीं से दसवीं कक्षा में पहुंच चुके हैं। यह राशि उन विद्यार्थियों को दी जाती है, जिन्हें रोडवेज बसों में नि:शुल्क सफर की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन




प्रतियोगी परीक्षा की करते हैं कोचिंग

बुनियाद योजना के तहत परीक्षा के माध्यम से जिले से नौवीं कक्षा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इन विद्यार्थियों को सेंटर में दो वर्ष के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाती है। ये विद्यार्थी अपनी रेगूलर पढ़ाई भी कर सकते हैं और दो वर्ष की ऑनलाइन कोचिंग लेने के बाद विद्यार्थी सुपर-100 के अंतर्गत आईटी व नीट की प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए परीक्षा दे सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को दो वर्ष यानी 11वीं व 12वीं में आईटी व नीट प्रतियोगी परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन




जिले में इन पांच स्कूलों पर चल रहे केंद्र

- करनाल शहर में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।

- असंध में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।

- नीलोखेड़ी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।

- इंद्री में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।

- घरौंडा में राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय।



जीटी बेल्ट के किस जिले को दी कितनी राशि

जिला
राशि

अंबाला
15.83 लाख

कैथल
12.68 लाख

करनाल
10 लाख

कुरुक्षेत्र
18.35 लाख

पानीपत
13.37 लाख

यमुनानगर
16.36 लाख





बुनियाद केंद्र में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए पिछले सत्र का किराया भत्ता विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। अब यह राशि प्रधानाचार्य के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाते में डाली जाएगी।
- दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें