फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धनाैरा एस्केप में मिले आठ गोवंश के अवशेष

Sun, 22 Mar 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
गौवंश के कटे अवशेष मिलने के बाद माैके पर माैजूद गाै सेवक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/इंद्री। इंद्री क्षेत्र में गोवंश अवशेष मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार सुबह धनाैरा गांव के पास एस्केप के अंदर से आठ गोवंश के कटे हुए सिर व खाल मिली। चार दिन में तीसरी बार अवशेष मिल चुके हैं। इंद्री थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के बारे में सुराग मिल चुका है, जल्द गिरफ्तारी होगी।
रविवार को 10 बजे गोरक्षकों ने इंद्री के सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में बैठक बुलाई है। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह राहगीरों ने एस्केप में अवशेषों को देखने के बाद पुलिस व गोरक्षकों को सूचना दी। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार टीम सहित माैके पर पहुंचे। गोरक्षकों के सहयोग से एस्केप के अंदर से अवशेष बाहर निकाले। आसपास के ग्रामीण की मौके पर भीड़ जुट गई थी। लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
गोरक्षा दल के सदस्य मोनू राणा ने बताया कि नवरात्र के दिनों में गोहत्या हो रही है और प्रशासन मूक बनकर तमाशा देख रहा है। गोरक्षक दल के सदस्य मोनी कालीरामना ने कहा कि प्रशासन को रविवार सुबह 10 बजे तक आरोपियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है। अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो सुबह दस बजे इंद्री के सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में गोरक्षकों और स्थानीय लोगों की विशाल बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़े आंदोलन करने का फैसला लिया जा सकता है। मौके पर स्वामी माधवाचार्य रामानुजम, लबकरी भी पहुंचे।
इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया पुलिस साइबर की मदद से आरोपियों की पहचान करने के लिए प्रयासरत है। एरिया के काॅल डंप उठाए गए हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। करनाल की सीआईए एक और सीआईए तीन लगातार मामले को लेकर जांच में लगी हैं।
विज्ञापन


-

हाईवे जाम करने पर दिया था गिरफ्तारी का आश्वासनबुधवार को धमनहेड़ी गांव के पास से पश्चिमी यमुना नहर के अंदर से सात गोवंश के कटे हुए सिर और पैर मिले थे। नहर की पटरी पर हड्डियां और खाल भी मिली थी। वीरवार को इंद्री के पास से पांच गोवंशों के अवशेष मिले थे। लोगों ने इंद्री स्टेट हाईवे को जाम कर दिया था। 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी और नहरों पर सीसीटीवी लगाने सहित चार मांगों पर सहमति बनने के बाद करीब ढाई घंटे में जाम खोला गया था।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें