फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 11 कुण्डीय यज्ञ के साथ वार्षिक उत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
प्रेम नगर आर्य समाज में आयोजित कार्यक्रम में कपिल अत्रेजा को सम्मानित करते सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। आर्य समाज प्रेम नगर में आर्य केंद्रीय सभा की ओर से वार्षिक उत्सव व शहीदी दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ 11 कुण्डीय यज्ञ व ध्वजारोहण के साथ हुआ। आयोजन 20 को शुरू हुआ और 23 मार्च तक चलेगा। ध्वजारोहण ओम प्रकाश सचदेवा ने किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान से ही राष्ट्र की नींव मजबूत हुई है। यज्ञ का संचालन ब्रह्म आचार्य अनुज आर्य ने किया। भजनोपदेशक मुकेश शास्त्री, कर्मचारी चयन आयोग हरियाणा के सदस्य कपिल अत्रेजा, बलदेव राज आर्य, डॉ. लाजपत राय चौधरी, हरेंद्र मोहन चौधरी, प्रोफेसर आनंद सिंह, सत्येंद्र मोहन कुमार, स्वतंत्र कुकरेजा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें