फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर छिपते फिर रहे किडनेपर

Wed, 28 May 2014 12:09 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जूता व्यापारी के बेटे केतन सरदाना अपहरण कांड मामले में पुलिस अपहरणकर्ताओं की धरपकड़ के लिए कई जगह छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को दबोचने के लिए सोमवार रात हरिद्वार में कई स्थानों पर दबिश दी। आरोपी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढे़ हैं। पुलिस तीनों आरोपियों को दबोचने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी है। पुलिस अपने ढंग से तमाम तरह की थ्योरी पर काम कर रही है।

अपहरणकर्ता भी बेहद शातिर हैं। वह लोग पुलिस की आंखों में धूल झाेंकने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। पुलिस को धोखा देने के लिए वह लोग होटलों और किसी के घरों में ठहरने के बजाय इन दिनों वह धार्मिक स्थानों पर छिपते फिर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र की कोठी संख्या डी-6 के बाहर से जूता व्यापारी के 27 वर्षीय पुत्र केतन सरदाना का नौ मई को अपहरण कर लिया गया था। किडनेपर्स ने पुलिस और परिजनों को बेहद बुरी तरह इधर-उधर घुमाया। किडनेपिंग के मास्टर माइंड पानीपत निवासी पंकज को पुलिस किसी तरह दबोचने में कामयाब रही।

 पुलिस ने केतन को भी उनके कब्जे से छुड़ा लिया। किडनेपर पंकज के अन्य तीन साथी करनाल और पानीपत अभी पकडे़ नहीं गए। पुलिस तीनों को दबोचने के लिए कड़े प्रयास कर रही है। सीआईए-1 पुलिस के प्रभारी कुलभूषण ने तीनों आरोपियों को दबोचने के लिए चार टीमें बना रखी है।
विज्ञापन


 आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस अभी तक मेरठ, पानीपत, दिल्ली और अमृतसर में दबिश दे चुकी है। सोमवार रात में भी पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार में कई स्थानों पर दबिश दी। इसके बावजूद आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके। आरोपी पुलिस को भी बड़ा चकमा दे रहे है। मोबाइल लोकेशन के सहारे में भी पुलिस अभी उन लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें