करनाल। गांव गोंदर निवासी एक व्यक्ति से उसके ही रिश्तेदारों द्वारा जापान भेजने के नाम पर 19.50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गोंदर निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा विरेंद्र सिंह विदेश जाना चाहता था। तो उसने अपने साले के लड़के नरेंद्र सिंह से बेटे विरेंद्र को जापान भेजने के बारे में बात की।
तो वह बोला की विरेंद्र को जापान बुला लुंगा और पांच साल का वर्क परमिट भी दिला दूंगा। 13 लाख रुपये खर्चा बताया। मई 2019 में नरेंद्र को पासपोर्ट भी दे दिया। नरेंद्र के भाई श्रवण का एक दिन फोन आया कि 6 लाख रुपये बैंक खाते में डलवा दो, 1 जून 2019 को विरेंद्र की जापान की फ्लाईट है। इसके बाद वह दिल्ली गए तो वहां नरेंद्र ने एक व्यक्ति को उनके पास भेजा और 7 लाख रुपये कहा इसे दे दो।उन्होंने रुपये दे दिए और उसके बेटे का टूरिस्ट वीजा उसे व्यक्ति ने दे दिया। 2 जून 2019 को उसका बेटा जापान पहुंच गया। उसने दोबारा 6.50 लाख रुपये मांगे की खर्चा ज्यादा आ गया है लेकिन आरोपी ने उसके बेटे को वर्क परमिट नहीं दिलाया और 19.50 लाख रुपये ठग लिए।