समालखा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को नई मंडी में पट्टीकल्याणा, चुलकाना, बिहौली और जोरासी गांव में शस्त्र पूजन सहित सांस्कृतिक व बौद्धिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान स्वयंसेवकों ने संघ के शताब्दी वर्ष को प्रेरणादायी व ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया।
चुलकाना मंडल के कार्यक्रम में मुख्यातिथि मार्केट कमेटी अध्यक्ष विनय जैन रहे। मंडल के कार्यक्रम में पांच गांवों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिसमें 94 स्वयंसेवक शामिल रहे। बिहौली मंडल में मुख्य वक्ता अनुराग जैन रहे। जिसमें पांच गांवों से 27 स्वयंसेवक शामिल हुए। वहीं जोरासी मंडल के आयोजन में मुख्यातिथि रामनिवास मित्तल व मुख्य वक्ता मास्टर चरण सिंह रहे। कार्यक्रम में पांच गांवों के 42 स्वयंसेवक शामिल हुए। तीनों मंडलों के इन कार्यक्रमों में शस्त्र पूजन और संचालन का विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम की सफलता में सतीश कुमार, अनिल, रवि, जितेंद्र, सेवा प्रमुख सुनील, मंडल कार्यवाह भूपेंद्र मास्टर का विशेष योगदान रहा।