समालखा (वि)। हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शनिवार को करहंस गांव स्थित आशादीप आदर्श हाईस्कूल में जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमे पानीपत के महिला थाना की
एसएचओ रेखा ने छात्र-छात्राओं, अध्यापक व प्रबुद्ध नागरिकों को साइबर क्राइम व महिला अपराधों को लेकर जागरूक किया। उन्होंने मोबाइल फोन का सावधानी पूर्वक प्रयोग करने की सलाह दी। वहीं पानीपत में अंसल काॅलोनी स्थित महिला थाना की प्रभारी किरण ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए असामाजिक तत्वों से सावधान रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तत्पर रहने का आह्वान
किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी से ही सशक्त परिवार बनता है। पुलिस विभाग आपका सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर पर है। स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन वीरेंद्र सहरावत ने महिला पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया।