संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की ओर 22 से 25 मई तक तीन दिवसीय नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन रांची में किया जाएगा।
एथलेटिक्स महासंघ हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिले के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना होगा। प्रतियोगिता में 16 साल से कम आयु वर्ग के एथलीट खिलाड़ी भाग नहीं ले सकेंगे। 18 साल आयु वर्ग के खिलाड़ी केवल दो ट्रैक इवेंट में भाग ले सकते हैं।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000, 10000 मीटर दौड़, 100, 110, 400 मीटर हर्डल, 3000 मीटर स्टीपल चेज, हाई जंप, लोंग जंप, ट्रिपल जंप, पोलवाल्ट, शॉटपुट आदि की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।