फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन लेट होने की समस्या पर ध्यान दें क्षेत्रीय सांसद : जयपाल

Fri, 22 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
1004 जयपाल पूनिया
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रेलवे बोर्ड दिल्ली मंडल की सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जयपाल पुनिया वीरवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने करनाल रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों के देरी से पहुंचने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सांसद को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग छह महीने से लगभग सभी रेलगाडिय़ां काफी देरी से चल रही हैं। इनमें पैसेंजर से लेकर सुपर फास्ट एक्सप्रेस तक गाडिय़ां शामिल हैं। करनाल से रोजाना एक हजार से ज्यादा लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। इनमें पानीपत और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक हैं। उन्होंने कहा कि आम यात्रियों से लेकर व्यापारियों तक सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और करनाल सांसद मनोहर लाल को इस ओर ध्यान देना चाहिए। केंद्रीय रेलमंत्री से मिलकर इस समस्या का समाधान करवाया जाए। जयपाल पुनिया ने कहा कि केंद्र सरकार देश में बड़ी और लग्जरी ट्रेनें चलाने से पहले ट्रेनों के समय पर स्टेशन पर पहुंचने का प्रबंध करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें