फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रंगरूटों और जवानों ने किया सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत सूर्य नमस्कार का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अकादमी के प्रशिक्षकों व प्रशिक्षणार्थियों ने 12 बार सूर्य नमस्कार किया। इसके साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया। उन्होंने जोश के साथ जय हिंद का भी उद्घोष किया।
विज्ञापन


वीरवार को प्रदेशभर में हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग की ओर से पुलिस विभाग व विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान आरंभ किया गया है। इसमें भागीदारी करते हुए हरियाणा पुलिस अकादमी द्वारा 11 जनवरी को संकल्प दिवस, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई और अकादमी स्टाफ व प्रशिक्षणार्थियों ने 12 बार सूर्य नमस्कार किया। अकादमी के निदेशक डॉ. अरशिंदर सिंह चावला व अकादमी के पुलिस उप-अधीक्षक गोरख पाल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें