करनाल। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना एक्सटेंशन के तहत पात्र परिवार को 100 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाएंगे। पहले चरण में हरियाणा सरकार ने जिले की तीन ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया है, जहां गरीबों को प्लॉट दिए जाने हैं। सरकार की ओर से इन प्लॉटों का ड्रॉ शुक्रवार को किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने पंचायती जमीन की पहचान करके उस पर अंतिम मुहर लगा दी है। योजना के तहत सरकार इस जमीन पर टाउनशिप विकसित करके प्लॉट देगी। इस जमीन के बदले सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों को कलेक्टर रेट के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। संवाद