फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रविंद्र जिलाध्यक्ष और सामंत सिंह बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल ग्रेजुएट इंजीनियर्स एवं ऑफिसर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बीएसएनएल के तत्वावधान में ऑल इंडिया ग्रेजुएट इंजीनियर्स एवं ऑफिसर एसोसिएशन (संघ) करनाल की बैठक में करनाल बिजनेस एरिया की कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से रविंद्र कुमार को जिलाध्यक्ष और सामंत सिंह चौहान को जिला सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

करनाल बिजनेस एरिया की अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक अखिलेश त्रिवेदी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। बीएसएनएल हरियाणा सर्कल के अध्यक्ष व सचिव ने कर्मचारियों और कंपनी के हितों को लेकर अपने विचार रखे। चुनाव अधिकारी नरेश कुमार की देखरेख में करनाल बिजनेस एरिया की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से रविंद्र कुमार को जिलाध्यक्ष, रेणु चौधरी को उपाध्यक्ष, सामंत सिंह चौहान को जिला सचिव, अनीता को सहायक सचिव, विनोद कश्यप को कोषाध्यक्ष और जिले सिंह व विवेक कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें