फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीडी बना हरियाणवी संस्कृति का रत्न

Thu, 31 Oct 2013 12:13 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में चार दिवसीय राज्य स्तरीय रत्नावली फेस्टिवल में ओवरआल ट्राफी का खिताब यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) कुरुक्षेत्र ने हासिल किया, जबकि इस सांस्कृतिक महाकुंभ की रनरअप टीम यमुनानगर के डीएवी गर्र्ल्स कॉलेज की रही।
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि केयू के कुलपति डॉ.डीडीएस संधू ने विजेता टीमों और प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

समारोह के अंतिम दिन आयोजित हरियाणवी समूह नृत्य में पहले स्थान वैश्य कॉलेज आफ इंजीनियरिंग रोहतक व दूसरे स्थान पर यमुनानगर का डीएवी गर्र्ल्स कॉलेज रहा।

तीसरे स्थान पर गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर रहा। तीसरे दिन 29 अक्तूबर को देर शाम तक आयोजित सांग प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत व आरकेएसडी कॉलेज कैथल पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर केएम गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना व डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स यमुनानगर रहे। चौपाल में प्रथम स्थान पर यूटीडी कुरुक्षेत्र व दूसरे स्थान पर सीआर किसान कॉलेज जींद रहे।
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर पं. सीएलएस गवर्नमेंट कॉलेज करनाल की टीम रही। हरियाणवी आर्केस्ट्रा में डीएवी कॉलेज फार गर्ल्ज यमुनानगर पहले, केएम गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना व तीसरे स्थान पर यूटीडी कुरुक्षेत्र रहे। शार्ट फिल्म में डीएवी कॉलेज करनाल प्रथम व यूटीडी कुरुक्षेत्र दूसरे स्थान पर रहे।

हरियाणवी क्विज में पं. चिरंजी लाल शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज करनाल प्रथम, जनता कॉलेज चरखी दादरी भिवानी और तीसरे स्थान पर डीएन कॉलेज कुरुक्षेत्र रहे। इस प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर यूसीके कुरुक्षेत्र और पांचवें स्थान पर यूटीडी कुरुक्षेत्र रहे। पेंटिंग में यूटीडी कुरुक्षेत्र प्रथम व एफसी कॉलेज फॉर वुमन हिसार दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर एमएम कॉलेज आफ एजुकेशन मुलाना रहे।

पेंटिंग प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर डीएवी कॉलेज फार गर्ल्ज यमुनानगर, गवर्नमेंट कॉलेज अंबाला कैंट और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन फतेहाबाद व जेबीएम कॉलेज आफ एजुकेशन जुलाना रहे। हरियाणवी लोक परिधान प्रतियोगिता में महिला वर्ग में पं. चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज करनाल प्रथम, एमकेजेके कॉलेज रोहतक द्वितीय व यूटीडी कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहे।

इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में यूटीडी कुरुक्षेत्र प्रथम, सीआर किसान कॉलेज जींद द्वितीय व एमएम कॉलेज आफ एजुकेशन फतेहाबाद तीसरे स्थान पर रहे। कविता प्रतियोगिता में पहले स्थान पर यूसीके कुरुक्षेत्र, दूसरे स्थान पर यूटीडी कुरुक्षेत्र और तीसरे स्थान पर एमकेजेके महाविद्यालय रोहतक रहे। मोनो एक्टिंग में यूसीके प्रथम, यूटीडी कुरुक्षेत्र द्वितीय व पं. चिरंजीलाल शर्मा कॉलेज करनाल तीसरे स्थान पर रहे।

रागनी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आरकेएसडी कैथल रहा। दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट कॉलेज फार वुमन जींद, तीसरे स्थान पर यूटीडी कुरुक्षेत्र, चौथे स्थान पर पं. चिरंजीलाल कॉलेज करनाल व पांचवें स्थान पर चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी व जीजेयू हिसार संयुक्त रूप से रहे। हरियाणवी समूह गान प्रतियोगिता प्रथम स्थान पर डीएवी कॉलेज फार गर्ल्ज यमुनानगर, दूसरे स्थान पर यूटीडी कुरुक्षेत्र और तीसरे स्थान पर आई जी गवर्नमेंट कॉलेज कैथल रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें