फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से गिर रहा न्यूनतम तापमान, इस बार सताएगी ठंड और धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में तेजी से आ रही गिरावट के बाद अब जल्द ठंड शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। 19 अक्तूबर की रात के बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान और नीचे जाने की संभावना है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल अधिक सर्दी पड़ेगी और धुंध भरे वातावरण के दिन भी ज्यादा हो सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार 16 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 15 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस था। वहीं 14 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में स्पष्ट है कि न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 14 अक्तूबर को आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में भी वैज्ञानिकों ने इस बार अधिक ठंड की संभावना जताई है।

धुंध वाला सीजन भी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहेगा। संभावना जताई जा रही है कि करनाल में 19 अक्तूबर की रात के बाद न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान केवीके के जिला कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भी इस बार सर्दी ज्यादा पड़ने की संभावना है। पशुपालकों को विशेष सलाह है कि वह नवजात बछड़े व बछड़ियों का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें