फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुराचार

Sun, 01 Dec 2013 11:41 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा में नाबालिग लड़की से दुराचार करने के मामले में कार्रवाई करते पुलिस ने फरार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

केस के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर फूल सिंह ने बताया कि 6 नवंबर को खंड के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 5 नवंबर को मजदूरी के लिए घर से गई थीं।

दोपहर को जब वह खाना खाने के लिए घर लौटी तो उसकी नाबालिग लड़की वहां से गायब थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक का रिश्तेदार उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन

 
घटना के दो दिन बाद उसकी बेटी आरोपी युवक के चंगुल से किसी तरह भाग कर अपने घर आई। लड़की ने मैजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया था कि पंजाब की समाना मंडी निवासी राजेंद्र कुमार उसे शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। उसने कहा कि युवक ने उसके साथ दुराचार भी किया।
विज्ञापन


दुरचार की पुष्टि लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में हुई है। घटना के बाद से ही आरोपी राजेंद्र कुमार घर से फरार था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें