फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से सड़क पर बिखरे अंग

Sun, 01 Dec 2013 11:36 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज पार करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आने सेे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा इतना दर्दनाक था कि वाहन व्यक्ति को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस कारण मृतक के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए तथा पूरी सड़क खून से लाल हो गई।

बिखरे अंगों को सड़क से इकट्ठा करके पोस्टमार्टम के लिए बोरी में ले जाया गया।

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सरकारी अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया है।
विज्ञापन


दुर्घटना होने की वजह से ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। एएसआई राजेश कुमार के अनुसार घटना सुबह 11:30 बजे की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ओवरब्रिज को पार करते हुए ब्रिज के दूसरी तरफ जा रहा था। अचानक मोहननगर की तरफ से तेज गति से आ रहा एक वाहन उसे घसीटते हुए करीब 100 मीटर तक ले गया।

हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें