विवाहिता का अपहरण कर दुराचार करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त गाड़ी की बरामदगी और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तार आरोपी का न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीते दिनों गुहला थानांतर्गत निवासी महिला शाम के समय जब बर्तनों का गंदा पानी सड़क पर फेंकने गई, तो दाबा की तरफ से आई एक कार की पिछली सीट पर बैठे युवक उसे जबरदस्ती से गाड़ी में डाल ले गए।
गांव दाबा की तरफ जाते आरोपी उसे खेत में बने एक कोठे पर ले गए, जहां गुुरसेवक निवासी मेसा जिला पटियाला (पंजाब) ने महिला से दुराचार किया, जबकि दूसरा युवक पहरा देता रहा।
महिला उस समय वहां से भागने में कामयाब हो गई, जब आरोपी सो रहे थे। थाना गुहला में दर्ज मामले की जांच महिला एएसआई नीतू रानी ने करते आरोपी गुरसेवक को गिरफ्तार कर लिया।