पुरषोतम बंसल ने बताया कि लैब के अलावा उनकी कुटेल में फिनाइल व क्लीनर की फैक्टरी है। जहां उनका बेटा भी रहता है। काम के सिलसिले में उनका व परिवार के सदस्यों का बाहर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में उन्हें खतरा भी है। इधर, पुलिस ने भी शिकायत के बाद उनकी सुरक्षा का भरोसा दिया है। उनका कहना है कि आरोपी उनके परिवार की पूरी जानकारी रख रहा है। उनके बेटे के अलावा बेटी, दामाद, दोहते और अन्य सदस्यों के फोटो भी भेजे गए हैं।
करनाल में 16 महीनों में फायरिंग व रंगदारी की हुई 15 वारदातों में पुलिस ने स्थानीय स्तर के सभी 31 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। प्रत्येक मामले में जिस गैंगस्टर का नाम सामने आया, उस तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। अप्रैल 2024 से लेकर अब तक जिले में लॉरेंस बिश्नोई, भानू राणा, काला राणा, बंबीहा, दिलेर कोटिया, गोल्डी बराड़ और कौशल चौधरी के नाम पर वारदात को अंजाम दिया गया।
- 05 जनवरी : काका राणा के शूटरों ने राज ज्वेलर्स के मालिक के घर गोली चलाकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी।
- 07 जनवरी : काका राणा के शूटरों ने जेएमडी शोरूम पर फायरिंग की और रंगदारी मांगी।
- 02 जून : भानू राणा और भाऊ गैंग के शूटरों ने नागपाल मोबाइल शोरूम के बाहर फायरिंग करके रंगदारी मांगी।
अधिकारी के अनुसार
शिकायत पर तुरंत सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कर लिया है। जांच टीम गठित कर दी है। पीड़ित से चेट के सबूत और नंबर ले लिया है। पुलिस जांच में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है। -गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल।