फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: साइकिल दौड़ में आईआईडब्ल्यूबीआर करनाल के रमूशा प्रथम

विज्ञापन
साइकिल दौड़ में आईआईडब्ल्यूबीआर करनाल के रमूशा प्रथम
विज्ञापन
- एनडीआरआई में शुरू हुई आईसीएआर उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

- पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में आईआईएसआर लखनऊ के नीरज कुमार सिंह प्रथम, एनडीआरआई के दिनेश द्वितीय
- 800 मीटर दौड़ में वीपीकेएस अल्मोड़ा के राजेंद्र प्रसाद मीणा अव्वल

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद यानी आईसीएआर उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ आईसीएआर के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) डॉ. राघवेंद्र भट्टा ने किया था। सोमवार को दूसरे दिन पुरुषों की 5000 मीटर की साइकिल दौड़ में आईआईडब्ल्यूबीआर करनाल के रमूशा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि एनडीआरआई के विजेंद्र कुमार दूसरे और सीफेट लुधियाना के देवेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में आईआईएसआर लखनऊ के नीरज कुमार सिंह प्रथम रहे, एनडीआरआई के दिनेश, दूसरे व यहीं के अनिल ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।
राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान करनाल के निदेशक एवं कुलपति डॉ. धीर सिंह ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 24 संस्थानों से आए 829 पुरुष और 82 महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें दौड़, साइकिल रेस, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बास्केटबाॅल, कबड्डी, बैंडमिटन, टेबल टेनिस आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

निदेशक डाॅ. धीर सिंह ने बताया कि महिलाओं की चक्का फेंक में सीपीआरआई, शिमला की श्यामलता प्रथम रहीं, जबकि आईआईएसआर, लखनऊ की इंदु दूसरे व आईआईएफएसआर, मोदीपुरम की दीपशिखा तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की चक्का फेंक में एनडीआरआई के संदीप देशवाल प्रथम, सीपीआरआई शिमला के विजय कुमार दूसरे, आईआईएफएसआर, मोदीपुरम के प्रकाश चंद घसोल को तीसरा स्थान मिला।
महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में आईआईएसडब्ल्यूसी देहरादून की अनन्या को पहला, सीफेट, लुधियाना की रितु को दूसरा, सीआईटीएच, श्रीनगर की कोमल दहिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पुरुषों की लंबी कूद में आईआईडब्ल्यूबीआर करनाल के नरेश कुमार, को प्रथम, सिफेट लुधियाना के कृष्णा दूसरे, आईआईडब्ल्यूसी देहरादून के इंद्र सिंह चौहान तीसरे स्थान पर रहे।लंबी कूद (महिला) में सीफेट, लुधियाना की रितु कुकड़े को प्रथम, सीआईआरजी, मखदूम की मोहिनी दूसरे, सीएसएसआरआई करनाल की अवनी दहिया तीसरे स्थान पर रहीं।
महिलाओं की गोला फेंक में सीपीआरआई, शिमला की श्यामलता को प्रथम, आईआईएफएसआर मोदीपुरम की दीपशिखा दूसरे, सीपीआरआई, शिमला की विनीता शर्मा को तीसरा स्थान मिला। पुरुषों की गोला फेंक में सीपीआरआई, शिमला के राहुल कुमार शर्मा को प्रथम, सीफेट के प्रदीप कुलहरी को द्वितीय, सीएसएसआरआई करनाल के अभिषेक राणा तृतीय रहे। महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में आईआईएसडब्ल्यूसी, देहरादून को प्रथम, सीएसएसआरआई करनाल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। तीसरा स्थान एनडीआरआई करनाल की टीम को मिला।
विज्ञापन

इससे पूर्व रविवार को पहले दिन उप महानिदेशक (पशुविज्ञान) डॉ. राघवेंद्र ने भट्टा खेल प्रतियोगिता के शुरुआत की घोषणा की और आईसीएआर का ध्वजारोहण भी किया। मानद् विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थानी नृत्य, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य सहित देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। उद्घाटन सत्र के दौरान आयोजित 800 मीटर दौड़ में वीपीकेएस अल्मोड़ा के राजेंद्र प्रसाद मीणा को प्रथम स्थान, सीपीआरआई शिमला के विरेंद्र सिंह को दूसरा व एनडीआरआई करनाल के अनिल ठाकुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें