- पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुई जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विभाग, कंप्यूटर विभाग, प्राणी शास्त्र एवं रसायन शास्त्र विभागों के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग के बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा तनु व कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कंप्यूटर साइंस विभाग के रवि कुमार एवं अजय कुमार बीएससी आईटी अंतिम वर्ष के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रसायन विभाग की महक और अमृत पाल बीएससी अंतिम वर्ष की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वनस्पति विभाग की शारुल बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा ने बेस्ट एक्सप्लेनर का अवार्ड प्राप्त किया। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी ने मिठाई खिलाकर किया।
महाविद्यालय में 21-22 फरवरी को आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए प्रेरित किया किया। मौके पर पदोन्नत प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र नागिया डॉ. सुभाष जागलान प्रभारी राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं कमलेश रानी उपस्थित रहे। प्राणी शास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वत्स, वनस्पति विभाग के अध्यक्ष डॉ. रंजीत सिंह, कंप्यूटर साइंस इंचार्ज डॉ. रमेश अरोड़ा एवं रसायन विभाग की इंचार्ज डॉ. एकता एवं सभी आयोजक प्रोफेसर मौजूद रहे।