फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक : बीके सरिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बीके सरिता व बीके ऊषा ने भाई-बहनों की कलाई पर राखी बांधी। बीके सरिता ने रक्षा बंधन के महत्व के बारे में कहा कि यह पर्व बहन-भाई के अटूट प्रेम एवं विश्वास का प्रतीक है। यह त्योहार मन, वचन, कर्म से पवित्र रहने का शुभ संदेश देता है। हमें अपने सभी त्योहार उत्साह व उल्लास से मनाने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ी रहे।
विज्ञापन

बीके ऊषा ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास, पवित्रता व भाई-बहन के बीच मजबूत एवं मधुर रिश्ते का प्रतीक है। कार्यक्रम के बाद बीके सरिता ने महिलाओं को पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में बीके तेजस, दर्शन, अमन व रामरतन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें