फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नगर निगम चुनावों में राजपूत समाज ने मांगा टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राजपूत समाज ने एकजुट होकर निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा टिकटों की मांग की है। इस संबंध में राजपूत सभा के जिला प्रधान डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रधान डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की नगर निगम के चुनाव दो मार्च को होंगे। करनाल निगम में राजपूत समाज के वोट निर्णायक संख्या में हैं। पहले भी समाज के निगम पार्षद रहे हैं।
विज्ञापन

इसलिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया जाता है कि नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी विभिन्न वार्डों में राजपूत समाज के लोगों को टिकट दें ताकि राजपूत समाज को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल, राजपूत सभा के महासचिव एडवोकेट बृजपाल राणा, एडवोकेट मानसिंह राणा, प्रवीण चौहान, अनिल चौहान सहित काफी संख्या में समाज सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें