फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राजेश खन्ना और दीपा खन्ना ने दौड़ में जीते पांच पदक

Thu, 18 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पदक दिखाते राजेश व दीपा खन्ना। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। 34वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 50+ आयु वर्ग में राजेश खन्ना और दीपा खन्ना ने पांच पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर-25 पंचकूला में 13 से 14 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा से करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। एथलीट राजेश खन्ना ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं उनकी पत्नी दीपा खन्ना ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 200 मीटर व 100 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया। राजेश खन्ना भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं और उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। दोनों ने मिलकर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया। दंपती ने इस सफलता का श्रेय निरंतर अभ्यास, अनुशासन और पारिवारिक सहयोग को दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें