फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिनभर आफत की बारिश, दुश्वारियां झेलते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वीरवार की मध्यरात्रि के बाद मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया। कुछ दिनों से दिन में तेज धूप के बाद शुक्रवार को सुबह से गरज चमक के बीच झमाझम बारिश शुरू हो गई, इसके बाद दिनभर रुक रुक कर बारिश होती रही। शहर में शाम तक 15 एमएम बारिश दर्ज की गई।
इससे शहर में कई स्थानों पर कुछ देर तक जलभराव जैसी स्थिति बन गई। खेत खलिहानों में भी पानी भर गया। गेहूं की फसल को फायदा लेकिन सब्जियों को नुकसान की आशंका है। वहीं दिन के तीन तापमान में 9.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई, जो सामान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस कम है। दिनभर सूर्य की किरणें जमीन पर नहीं पहुंचने और ठंडी हवाओं के चलने के कारण ठिठुरन बढ़ गई। रात्रिकालीन सर्दी में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिसंबर की तीसरी बारिश हुई। शुक्रवार की शाम तक इस माह कुल 32.6 एमएम बारिश हो चुकी है। सुबह चार बजे से ही आसमान में बिजली चमकने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। इसके बाद रुक रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर चलता रहा। रिमझिम बारिश शाम तक होती रही। बादल छाए रहने के कारण सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच सकी।
लगातार बारिश से शहर के निचले इलाकों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई, हालांकि जल्द ही जल निकासी हो गई लेकिन शहर के अंदर की गलियों में कीचड़ जैसी स्थिति बन जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, तो अधिकतर लोग घरों में ही रजाइयों में रहे।
आवश्यक कार्यों से ही लोग बाहर निकले। सरकारी कार्यालयों में भी लोगों की उपस्थिति कम रही। आमतौर पर शहर में लोगों की आवाजाही भी कम रही। शुक्रवार की देर रात तक भी बिजली चमकती रही और रिमझिम बारिश चलती रही। बारिश के कारण समय से बिजाई वाली गेहूं की फसल को तो काफी लाभ बताया जा रहा है। सब्जियों व सरसों आदि की फसलों को भी नुकसान ही आशंका है।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे हैं और वीरवार से 9.1 डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन

हालांकि वीरवार की रात को तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शनिवार को भी मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। रुक रुक बारिश तो कहीं कहीं तेज बारिश की आशंका है। तेज हवाएं चल सकती है। इसके बाद रविवार से मौसम खुश्क होने की संभावना है. हालांकि रविवार और सोमवार को कोहरा छाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें