फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में गर्मी ने तपाया, शाम को बारिश से राहत

Sat, 27 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को दिनभर गर्मी ने तपाया और शाम को बारिश ने ठंडक दी। कुल 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों ने घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया। संभावना जताई कि आगामी 24 घंटे बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


शहर में दिनभर तापमान 32 डिग्री रहा। लोग पसीने से तरबतर रहे और उमस बनी रही। शाम को बारिश होने से कॉलोनियों में पानी जमा हो गया और मौसम ठंडा रहा। दूसरी तरफ किसानों के चेहरे भी खिल गए। धान में पानी की जरूरत थी और बारिश सोने पर सुहागा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शाम के समय चार एमएम बारिश हुई है। आगामी 24 घंटे बारिश होने की संभावना है। मौसम के उतारचढ़ाव के चलते डॉक्टरों की राय है कि वह स्वास्थ्य का ध्यान रखे। ऐसे मौसम में बुखार जैसी शिकायतें अधिक होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें