फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत

Mon, 08 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल जिले में उत्तर पूर्वी हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश ने एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल दिया है। रविवार को तेज धूप के साथ हुई सुबह की शुरुआत ने उमस व गर्मी से लोगों को बेहाल कर दिया, लेकिन दोपहर को करीब दो बजे उत्तर पूर्वी हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया, इससे लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली। लेकिन अच्छी बारिश न होने पर किसानों के चेहरे पर मायूसी की झलक साफ दिखाई दी। हालांकि दोपहर बाद आसमान से बादल छटने शुरू हो गए थे, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने इस बार जो अच्छी बारिश होने के पूर्व अनुमान लगाए थे, उसके मुताबिक अभी तक जिले में बरसात नहीं हुई है। जिले में लगातार बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। इससे किसानों को चिताएं बढ़ने लगी है। पिछले दो दिनों से भी आसमान में लगातार घनघोर घटायें छा रही हैं, लेकिन हर बार हल्की बूंदाबांदी या फिर रिमझिम बारिश से ही मौसम साफ हो जाता है। ऐसे में न्यूनतम बारिश होने की वजह से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दर्जनों फीडरों में फाल्ट, आधे शहर की बत्ती गुल
शहर में दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश से शहर के दर्जनों फीडरों पर फाल्ट हो आ गया। इससे शहर की दर्जनों कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। शहर की मुगल कैनाल एरिया, एनडीआरआई, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड व मेन बाजार सहित दर्जनों कॉलोनियों में घंटो तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली कर्मी देर शाम तक फीडरों को चालू करने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें