घरौंडा में मुल्तान जोत शोभायात्रा में शामिल हरविंद्र कल्याण।
घरौंडा। तृतीय मुल्तान जोत समारोह में श्री राधा कृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। यात्रा शहर के मंडी दीप चंद, रेलवे रोड, मंडी दीप चंद, मुख्य बाजार से होती हुई श्री राधा कृष्ण मंदिर में पहुंची। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यदि कोई मेरे साथ एक कदम चलता है तो मैं उसके साथ दस कदम चलता हूं।
मुल्तान ज्योत युवा सभा ने उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पंजाबी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने कस्बे की क्राउन सिटी में धर्मशाला के लिए जमीन उपलब्ध कराने की पेशकश की सराहना की और घोषणा की जब भी इसका निर्माण कार्य शुरू होगा, 11 लाख रुपये की राशि ऐच्छिक कोष से पहुंच जाएगी।
इस मौके पर कलाकार सुमित सपरा ने भजन प्रस्तुत किए। नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, रोहित भंडारी, हंसराज सपड़ा, पवन धमीजा, बीके रेण, पूर्व पार्षद राजीव, सरपंच राजेंद्र गाबा, सुभाष खुराणा, अनिल जावा, दीपक बरेजा, लवली सचदेवा, नीरज अरोड़ा, राहुल सेठी, दिवेश भाटिया आदि मौजूद रहे।