फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बारिश ने बढ़ाई गेहूं की नमी, मंडी में बीत रहे दिन-रात

Sat, 11 Apr 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
तीन दिन से बिकने का इंतजार...  नई अनाज मंडी में पिछले तीन दिन से अनाज मंडी में दिन रात इसी खाट 
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत और बढ़ा दी है। खेतों से बड़ी उम्मीद के साथ मंडियों में लाई गई गेहूं की फसल अब नमी के चलते परेशानी का कारण बन गई है। मंडियों में जगह-जगह गेहूं के ढेर लगे हैं लेकिन बढ़ी हुई नमी के कारण सरकारी मानकों पर खरी नहीं उतरने से खरीद नहीं हो पा रही। दो दिन में तेज धूप के बाद भी गेहूं में 17 प्रतिशत तक नमी निकल रही है।
फसल सूखने का इंतजार करने वाले किसान मजबूरी में अनाज मंडियों में खाट लेकर पहुंचने लगे हैं। दिन में मजदूरों से फसल सुखाने का काम कराते हैं और रात को मौसम के डर से जागते रहते हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से गेहूं खरीद के लिए अधिकतम 12 प्रतिशत नमी का मानक तय है। मंडियों में पहुंच रही गेहूं की फसल में नमी का स्तर 16 से 17 प्रतिशत तक दर्ज किया जा रहा है। खरीद एजेंसियां नियमों के तहत गेहूं लेने से बच रही हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले की 24 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर अब तक कुल 1,08,732 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है लेकिन इसके मुकाबले केवल 27,242 मीट्रिक टन की ही खरीद हो पाई है। इससे अव्यवस्था फैल रही है। जगह की कमी के कारण किसानों को अपनी फसल रखने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि उठान (लिफ्टिंग) की प्रक्रिया लगातार जारी है लेकिन खरीद धीमी होने के कारण मंडियों में गेहूं का दबाव कम नहीं हो पा रहा। आढ़तियों और किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ और नमी कम नहीं हुई तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें