फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बारिश ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा, आज भी छाएंगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मानसून की सक्रियता के कारण पिछले चौबीस घंटे में करनाल में 54.4 मिमी बारिश हुई। इसके कारण पिछले साल अगस्त माह में हुई बारिश के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। इस साल अगस्त के पांच दिन अभी शेष हैं, इनमें भी बारिश के आसार बन रहे हैं। तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल हल्की बारिश अधिक हुई, जिसका लाभ धान व गन्ने की फसल को मिला है।
रविवार को दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। रात को कुछ देर तेज बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का सिलसिला सुबह 6 बजे तक चलता रहा। कुछ समय तेज धूप भी खिली, तेज हवा भी चली लेकिन इसके बाद फिर काली घटाएं छा गईं। सोमवार को दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई और शाम को एक बार फिर हल्की बारिश हुई। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कुल 54.4 डिग्री सेल्सियस बारिश दर्ज की गई। जिससे अगस्त महीने की कुल बारिश 197.2 एमएम हो गई, जबकि पिछले साल अगस्त महीने में कुल बारिश 180.8 एमएम दर्ज की गई थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.0 व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ,मदन खीचड़ का कहना है कि मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं, बूंदाबांदी तो कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 27 व 30 अगस्त तक भी बिखरे बादलों से कहीं कहीं बूंदाबांदी संभावित है। जिसका कारण अधिकतम तापमान में कमी रह सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें