फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बारिश से लुढ़का तापमान, शरद पूर्णिमा को सर्दी का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पहले दिन से तप रहे अक्तूबर माह में सोमवार दोपहर को हुई 10.6 मिमी बारिश से अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस गिर कर सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला चला गया। इससे शरद पूर्णिमा की रात को गर्मी के बीच सर्दी का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान में भी कमी आई। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं, कहीं9कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना है।
इस साल सितंबर माह पिछले डेढ़ दशक में सर्वाधिक गर्म रहा, अधिकतम तापमान 30 सितंबर को 35.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। मौसम के इसी गर्म मिजाज के बीच अक्तूबर का महीना शुरू हो गया। जिसमें अपेक्षाकृत अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित थी लेकिन पांच अक्तूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया लेकिन रात को ठंडी हवाएं चलने लगी। सोमवार की सुबह मौसम ने अपना मिजाज बदला। जिले में सुबह 11 बजे के बाद कहीं कहीं बारिश शुरू हो गई, करनाल में भी दोपहर को झमाझम बारिश हुई। जिससे अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।
विज्ञापन

सीएसएसआरआई की मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये रविवार से एक डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को भी कहीं कही बूंदाबांदी तो कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। बुधवार से मौसम एक बार फिर सामान्य हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें