फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बारिश से 9.8 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी तेज बारिश हुई। बारिश के कारण पिछले 36 घंटे में अधिकतम तापमान में 9.8 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आई। करनाल में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। रात के तापमान में भी कमी आई है। इससे ठंडक का अहसास बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार से मौसम खुश्क होने लगेगा लेकिन बिखरे बादलों से कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण करनाल में पांच अक्तूबर की रात से मौसम का मिजाज बदल गया था। ठंडी हवा चलने लगी थीं। सोमवार की दोपहर को तेज बारिश हुई। मंगलवार की दोपहर को बूंदाबांदी के बाद शाम 5 बजे से कुछ देर तक फिर बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार से 3.8 और रविवार से 9.8 डिग्री सेल्सियस कम है। यही स्थिति न्यूनतम तापमान की भी रही। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार को 21.5 व रविवार को 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम के मिजाज में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है। मंगलवार की रात तक भी कहीं-कहीं बारिश होती रही है लेकिन बुधवार से मौसम खुश्क होने लगेगा। हालांकि हवा में नमी के कारण अब सुबह ठंडक का अहसास होगा। बिखरे बादलों से बुधवार को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें